Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शिक्षिका के गले से सोने की चैन छीन ले...

UP News : शिक्षिका के गले से सोने की चैन छीन ले भागे उचक्के

अमेठी (हि.स.)। थाना रामगंज के कुरंग गांव में घर के सामने सफाई कर रही शिक्षिका का मोटर साईकिल सवार तीन उचक्कों ने उसके गले से चैन छीनकर फरार हो गए।

कुरंग गांव की शिवपति जुड़ा पट्टी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका पद पर कार्यरत हैं। वह शनिवार की सुबह सफाई कर रही थी, तभी मोटर साईकिल सवार बदमाश शिक्षिका से रास्ता पूछने के बहाने रुके, जब तक शिक्षिका समझती तब तक बदमाश उसके गले से चैन छीन कर फरार हो गए । शिक्षिका ने शोर मचाया तब ग्रामीण इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। अध्यापिका ने रामगंज थाने में घटना की तहरीर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular