जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन ने शनिवार को आजमगढ़, सीतापुर और हापुड़ के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए। आजमगढ़ के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे। हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह को सीतापुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर आयुक्त मेरठ मेधा रूपम को हापुड़ के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद की सीडीओ अस्मिता लाल को यूपीसीडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिजनौर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक को सीडीओ गाजियाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
