प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के चुनाव की आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। गुरुवार को भी यूपी सरकार ने तीन आईएएस और नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। शासन ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक कंचन वर्मा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। विशेष सचिव औद्योगिक विकास रहे मुथुकुमार स्वामी को अब उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी पद से हटाए जाने के बाद राजस्व परिषद से संबद्ध किए गए ब्रजेश नारायण सिंह को विशेष सचिव औद्योगिक विकास के पद पर भेजा गया है।
पुलिस विभाग में भी तबादलों का क्रम जारी है। नौ जिलों की कमान बदले जाने के बाद अब वरिष्ठ अधिकारियों में भी फेरबदल शुरू हो गया है। शासन ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्तर के पांच अधिकारियों समेत नौ आईपीएस का स्थानान्तरण कर दिया है। जबकि दो एडीजी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बीते दिनों नौ जिलों के एसपी समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिसके बाद तीन और आइपीएस अधिकारी इधर से उधर किये गये थे। जल्द अन्य आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।
अजय आनन्द एडीजी, पीएसी मुख्यालय से एडीजी प्रशिक्षण, सुलतानपुर।
ज्योति नारायण एडीजी, यातायात व सड़क सुरक्षा से एडीजी प्रशिक्षण, जालौन।
रवि जोसेफ लोक्कू एडीजी, सतर्कता अधिष्ठान से एडीजी, पीटीसी मुरादाबाद।
अशोक कुमार सिंह एडीजी, यूपी 112 से एडीजी, यूपी 112 के साथ एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार।
मनमोहन कुमार बशाल एडीजी, मानवाधिकार से एडीजी, अपराध।
सतीश कुमार माथुर एडीजी, रूल्स एंड मैनुअल (वर्तमान तैनाती) के साथ एडीजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार।
डा.केएस प्रताप कुमार एडीजी, अपराध से एडीजी, पीएसी मुख्यालय।
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआइजी, संबद्ध डीजीपी मुख्यालय से डीआइजी, सतर्कता अधिष्ठान।
विजय ढुल प्रतीक्षारत से एसपी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद।
इससे पहले बुधवार रात शासन ने एक और आईपीएस अधिकारी का तबादला किया था। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात अमित कुमार (द्वितीय) को सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। अमित कुमार 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।
यह भी पढें : स्वामी प्रसाद के निजी सचिव सहित ठगी के आरोप में पांच गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
