प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके तहत आयुष विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रशांत त्रिवेदी को प्रदेश का नया अपर मुख्य सचिव वित्त बनाया गया है। यह पद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा एस चौहान के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से खाली था। डॉ. प्रशांत त्रिवेदी को वित्त आयुक्त एं अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इसी के साथ उन्हें अपर मुख्य सचिव आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढें : 14 ADG बनाए जा सकते हैं स्पेशल DG
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
