आगरा (हि.स.)। आईपीएस नवीन अरोरा ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का प्रदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आगरा उनके लिए अपरिचित नहीं है। जनता के हित और जनपद को अपराध मुक्त करने के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे। शासन की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकताएं रहेंगी। अपराधिक गतिविधियों की सूचना देने वाले लोगों के प्रति विश्वास बनाने का प्रयास रहेगा। जिससे लोग में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न हो और वह अपने आसपास होने वाली अपराधिक गतिविधियों को पुलिस तक बिना झिझक के पहुंचाएं।
प्रशांत के हत्यारे को मिलेगी ऐसी सजा जो पुश्ते रखेंगी याद
खंदौली में तैनात उप निरीक्षक प्रशांत यादव की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस से अटकने वाले अपराधियों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जिसे उनकी पुश्तें भी याद रखेंगी। महिलाओं का उत्पीड़न और उन पर अपराध करने वाले अपराधियों को सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। खनन माफिया, सट्टेबाजों व शराब माफियाओं की सूची बनाकर, उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव शांति प्रिय हो इसके लिए योजना कार्य किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि नवागत आईजी रेंज नवीन अरोरा मूलरूप से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। वह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी है। अभी संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह आगरा समेत कई जिलों में कप्तान रह चुके हैं।
UP News : शासन की प्राथमिकताएं ही हमारी प्राथमिकता : आईजी नवीन अरोरा
RELATED ARTICLES
