Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शादी से पहले देखी थी 20 साल की लड़की,...

UP News : शादी से पहले देखी थी 20 साल की लड़की, घूंघट उठाकर देखा तो निकला कोई और

इटावा | शादी के दौरान हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक की शादी तय कराई गई थी। जब रिश्ता तय हो रहा था तब लड़की वालों ने लड़के को 20 की लड़की को दिखाया था। लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को देखने के बाद शादी के लिए हां कर दी थी। दोनों ओर से शादी की रस्में शुरू हो गईं। शादी मंदिर में होने थी। शादी के दिन दूल्हा परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ मंदिर पहुंचा। सात फेरों से पहले जैसे ही दुल्हन आई तो दूल्हे के होश उड़ गए। शादी से पहले लड़के ने जिस लड़की को देखा था वह नहीं थी उसकी जगह दो बच्चों की मां थी। दूल्हे ने यह देखकर तुरंत शादी से इनकार कर दिया और सीधे थाने पहुंच गया।  

मामला इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपने साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह अविवाहित है, पास के ही गांव काशका नगला के कुछ लोग उसके पास पहुंचे और शादी कराने की बात कही। इस पर वह तैयार हो गया और 19 अगस्त को नीलकंठ मंदिर पर 20 साल की लड़की दिखाई गई। लड़का और लड़की ने भी एक-दूसरे को पसंद कर लिया। लड़की देखकर वह शादी को तैयार हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular