Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग मामले के आरोपित गिरफ्तार,...

UP News : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग मामले के आरोपित गिरफ्तार, पिस्टल सीज

प्रतापगढ़ (हि. स.)। जिले में शादी विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करने का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
नगर कोतवाली क्षेत्र से वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर फायरिंग कर रहे दो युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पिस्टल की सीज कर शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की करवाई की गई। हर्ष फायरिंग के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि कोतवाली नगर के मीरा भवन में शादी समारोह में युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो आठ मई की रात से वायरल हुआ। इसकी जांच कराई गई तो मामला सही पाए जाने पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिस्टल को सीज कर दोनों आरोपित अमित शुक्ला पुत्र राम मिलन शुक्ला निवासी मीराभवन और हेमन्त सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular