कन्नौज । शादी के दो हफ्ते बाद ही पति और पत्नी फांसी के फंदे पर झूल गए। कमरे में लटकते मिले दोनों के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के भुडिया गांव के संजय की शादी पिछले महीने 18 जून को शिवांगी से हुई थी। शादी के बाद रस्म के तहत शिवांगी मायके गई थी। अभी दो दिन पहले ही संजय अपनी पत्नी को उसके मायके से चैथी की रस्म के बाद घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। परिवार के लोगों ने समझा कर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार की सुबह जब संजय का कमरा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज दी। दरवाजा नहीं खुलने पर झांक कर देखा तो होश उड़ गए। कमरे में संजय और उसकी पत्नी का शव छत में लगे कुंडे से लगे फंदे पर झूल रहा था। इससे वहां कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार से जरूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।
UP News : शादी के 15 वें दिन ही पति-पत्नी फांसी लगाकर दी जान
RELATED ARTICLES
