Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शादी का झांसा देकर महीनों से करता रहा यौन...

UP News : शादी का झांसा देकर महीनों से करता रहा यौन शोषण, युवती पर जानलेवा हमला

रायबरेली(हि.स.)। शादी का झांसा देकर महीनों से शोषण कर रहे युवक ने प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया और मृत समझ कर फरार हो गया। खून से लथपथ युवती को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के झालाबाग गांव के निकट बुधवार सुबह नहर किनारे एक युवती घायल अवस्था में पड़ी हुई मिली, युवती के शरीर पर चाकू से हमले के निशान थे, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है,जहां से उसे हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

युवती की पहचान बिहार प्रांत के सीवान जनपद निवासी मकसूद की पुत्री सहानी के रूप में हुई है। आरोपित युवक फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में धरई का रहनेवाला नीरज तिवारी है, पुलिस के अनुसार युवक और युवती दोनों सूरत में एक कपड़ों की मिल में काम करते हैं, जहां से दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और युवक ने शादी का वादा किया। युवती अपने साथ लाखों के जेवर और नगदी लेकर युवक के साथ रायबरेली उसकी रिश्तेदारी में आ गई। नीरज महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था लेकिन शादी की बात को लगातार टालता रहा। मंगलवार रात उसने युवती को मारने की साजिश रची और झलाबाग क पास सुनसान जगह देखकर धारदार हथियार से हमला कर दिया और युवती को मरणासन्न समझकर फरार हो गया।

ऊंचाहार के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि युवती घायल अवस्था में मिली थी, जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। युवती यहां कैसे आयी, हर पहलू पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular