Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शातिर अपराधी को पकड़ने गए दरोगा पर लगा दिया...

UP News : शातिर अपराधी को पकड़ने गए दरोगा पर लगा दिया छेड़खानी का आरोप

मेरठ (हि. स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक दरोगा को कुख्यात की तलाश में उसके घर पर दबिश डालना भारी पड़ गया। शातिर अपराधी के घर की महिलाओं ने दरोगा पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। अधिकारी पूरे प्रकरण को फर्जी बता रहे हैं। 
लिसाड़ी गेट थाने के दरोगा जितेंद्र यादव ने क्षेत्र के एक शातिर अपराधी रिजवान की तलाश में 18 जनवरी की रात को नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर स्थित रिजवान के घर पर दबिश दी थी। इस दौरान रिजवान के ना मिलने पर पुलिस वापस लौट आई। गुरुवार को रिजवान की बहन ने पुलिस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इस प्रार्थना पत्र में महिला ने दरोगा पर खुद को घर से उठाकर ले जाने और थाने में ले जाकर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि अधिकारी महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बता रहे हैं। बताया जाता है कि इससे पहले भी यह महिला कई बार पुलिस पर फर्जी आरोप लगा चुकी है।
Submitted By: Dr. Kuldeep Tyagi Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular