बाराबंकी । कोरोना महामारी के चलते प्रदेश इस समय संकट की घड़ी से गुजर रहा हैं, बाजार, दुकान, व्यवसाय बंद होने से गरीब आवाम भुखमरी की कगार पर पहुंच गयी हैं। ऐसे नाजुक समय में हमारी नेता अखिल भारतीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेसजनो से अनुरोध किया है कि प्रदेश की भूखी, प्यासी आवाम की सेवा में लग जायें, जरूरतमंदो की जितनी सेवा कांग्रेसजन कर सके करें। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री का गौरव पाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सम्पूर्ण जनपद कोरोना महामारी के चलते हर जरूरतमंद साथी के लिये कांग्रेस हेल्पलाइन नम्बर दे रही हैं, जिसपर फोन करके आवाम अपनी परेशानी बता सकती हैं। कांग्रेस परिवार का साथी आपकी हर संभव मदद करेगा। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनपदीय प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, अनु. जाति के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया तथा कांग्रेस परिवार के साथ स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात्् कांग्रेसजनो को दी। स्व. राजीव गांधी का शहादत दिवस, सद्भावना दिवस के रूप में मनाकर स्थानीय जिला अस्पताल में कांग्रेसजनो के साथ जरूरतमंद, गरीब, मरीजों को लंच पैकेट का वितरण किया। लगभग एक दशक के छोटे राजनैतिक जीवन में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अपने प्रिय नेता स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। लंच पैकेट वितरण करने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, संजीव मिश्रा, रामहरख रावत, मुइनुद्दीन अंसारी आदि शामिल रहे।
