Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शहर में वारदात कर गांव में जाकर कुछ समय...

UP News : शहर में वारदात कर गांव में जाकर कुछ समय खेती करने वाले चोर गिरफ्तार

वाराणसी (हि.स.)। शहर में बड़ी वारदात के बाद गांव में जाकर कुछ समय के लिए मजदूर बनने वाले चार शातिर चोरों को कैंट पुलिस ने आखिरकार दबोच ही लिया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने 14 मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, तीन ज़िंदा कारतूस, मोबाइल का लॉक तोड़ने वाला औजार, मोबाइल के सॉफ्टवेयर को रीसेट करने वाला एक सीपीयू और लूट का एक मॉनिटर बरामद किया है।

रविवार अपरान्ह गिरफ्तार चोरों को मीडिया के सामने पेश किया गया। सीओ कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद नूर, मोहम्मद शोएब, आमिर जमाल और हसमुद्दीन के खिलाफ नगर के कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वारदात के बाद गांव में जाकर खेती कार्य में जुट जाते थे। सटीक सूचना पर चोरों की गिरफ्तारी की गईं। चोरों की गिरफ्तारी में कैंट थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, नदेसर चौकी प्रभारी, क्राइम टीम थाना कैंट शामिल रही। 

RELATED ARTICLES

Most Popular