Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शराब पीकर सो गये सहायक स्टेशन मास्टर, दिल्ली-हावड़ा रूट...

UP News : शराब पीकर सो गये सहायक स्टेशन मास्टर, दिल्ली-हावड़ा रूट डेढ़ घंटे रहा बाधित

औरैया (हि.स.)। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात्रि में 12 बजे शराब पीकर कर दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार सो गये। इसकी वजह से लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। कई एक्सप्रेस गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गई डेढ़ घण्टे तक रेलवे रूट बाधित रही। लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रयागराज ने सहायक स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया।

स्टेशन अधीक्षक विसभम्भर दयाल पाण्डेय के मुताबिक, सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार रात्रि ड्यूटी में तैनात थे। उनकी ड्यूटी रात्रि 12 से सुबह आठ बजे की थी। उन्हें देर रात को रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि यहां पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार शराब के नशे में सो रहे है। इसी वजह से ट्रेनों का संचालन ठप है। इसकी जानकारी मिलते ही वह आनन-फानन में रेलवे स्टेशन पहुंचे। रात्रि ड्यूटी का चार्ज लेते ही गाड़ियों को निकाला। ट्रेनों के संचालन रुकने से मगध एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस सहित पांच मालगाड़िया फफूंद व झिझक रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी रही। रात्रि दो बजे के बाद रेल रूट सामान्य हो सका।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सहायक स्टेशन मास्टर के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सुबह मौके पर फफूंद स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह व कंचौसी स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी आरपीएफ फफूंद को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ फफूंद व कंचौसी रेलवे स्टेशन के एक कर्मचारी को भागलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस से डीटीएम टूंडला मेडिकल के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular