मऊ (हि.स.)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी मोहल्ले में बुधवार को शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। मौके पर चार थाने की फोर्स सहित एक गाड़ी पीएससी मौजूद थी। नेशनल हाईवे को महिलाओं ने घंटों तक जाम रखा।
बताते चलें कि मंगलवार को भी आबकारी विभाग की दबंगई से आबादी की जमीन में जबरदस्ती दुकान खोलने को लेकर महिलाओं ने व नगर वासियों ने विरोध किया था। साथ ही चेतावनी भी दिया था 24 घंटे के अंदर अगर नहीं दुकान हटी तो सड़क जाम करेंगे। महिलाओ का घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा । बड़ी मसक्कत के बाद पुलिस से हाथापाई भी हुई।
प्रशासन का दावा है की जमीन सरकारी है कुछ लोग अनावश्यक विरोध कर रहे थे, जिसमें 10 महिलाएं भी शामिल थी सब को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस ने जबरदस्ती प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस की गाड़ी में बैठा कर धरना स्थल से हटाया।
सिटी मजिस्ट्रेट एसके सचान ने बताया अवैध तरीके से कुछ लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था संविधानिक कार्रवाई के अंतर्गत हिरासत में लेकर भेज दिया गया। शराब की दुकान खोलने को लेकर जनमानस में भी चर्चाएं जोरों पर है।
UP News :शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं ने नेशनल हाइवे किया जाम, पुलिस ने लिया हिरासत में
RELATED ARTICLES
