बस्ती (हि.स.)। जनपद में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जाये। उनकी गिरफ्तारी करके उनके विरूद्ध गुण्डा एक्ट व गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाये।
यह आदेश शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने उपजिलाधिकारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए हैं। कहा कि जनपद में कही भी गुपचुप तरीके से अगर शराब का अवैध कारोबार हो रहा हो तो आबकारी अधिकारी पुलिस का सहयोग लेकर इनके खिलाफ अभियान चलाएं।
साथ ही साथ अवैध शराब बनाने वाले सामाग्रियों को तुरन्त नष्ट करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वर्तमान समय मेें शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 11 व्यक्तियों पर गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
आवश्यकता है
संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
