Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शराब उधार न देने पर भाजपा नेता ने सेल्समैन...

UP News : शराब उधार न देने पर भाजपा नेता ने सेल्समैन को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

बाराबंकी (हि.स.)। शराब उधार न देने पर एक भाजपा नेता ने सेल्समैन को दुकान के अंदर घुसकर बेरहमी से पीट दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार को वायरल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। 
कोठी थाना क्षेत्र में रहने वाले रवि भारती नाम के भाजपा नेता ने शराब उधार न देने पर दुकान के सेल्समैन रमेश कुमार से जमकर मारपीट की। मारपीट की ये पूरी वारदात शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। 
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ये भाजपा नेता उस सेल्समैन को मार रहा है और बाद में बाहर से आए दूसरे लोग बीच-बचाव कर रहे हैं। वहीं वारदात के बाद अब इस नेता की कई अधिकारियों, बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
वहीं, इस मामले में पीड़ित सेल्समैन रमेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दी है। लेकिन, अभी तक पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular