Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : शनिदेव के मंदिर से चोरी कीमती घंटा सीसीटीवी कैमरे...

UP News : शनिदेव के मंदिर से चोरी कीमती घंटा सीसीटीवी कैमरे में कैद

फर्रुखाबाद (हि.स.)। थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर से चोर कीमती घण्टे चोरी कर ले गये। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शुक्रवार को जैसे ही दंड के देवता के मंदिर से चोरी की खबर लगी। पुलिस और गांव वाले मंदिर पर पहुंच गए।

थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुर में शनि देव का मन्दिर है। इस मन्दिर में जिले के ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों से भी लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर से चोर कीमती घंटे चोरी कर लिए।

वहां पूजा करने पहुंचे आकाश गुप्ता उर्फ सोनू पुत्र इंद्रदेव गुप्ता, निवासी लिंजीगंज को घंटा चोरी होने की सूचना मिली। उसके बाद हिन्दू महासभा नेता राजेश मिश्रा आदि श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर चोरी करते हुए कैमरे में दिख रहे हैं। श्रद्धालुओं ने जल्द खुलासे की मांग की है।

थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि अति शीघ्र चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से चोरों के फुटेज निकाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular