-सतपुरा में लगभग 400 फर्जी वोटर मप्र के सीमावर्ती गावों के
प्रयागराज (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पूर्व मतदाता सूची में अनियमितता को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारियों पर लगातार गम्भीर आरोप लग रहे हैं। लेकिन सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
तहसील बारा के सतपुरा में लगभग 400 नामों के फर्जी वोटरलिस्ट का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामसभा सतपुरा के समाजसेवी व भाजपा के बूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने प्रशासन के ऊपर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार कर्मचारियों अधिकारियों को लिखित आपत्ति प्रमाण सहित देने के वावजूद भी वोटर लिस्ट को वास्तविक रूप से नहीं सुधारा गया। आज भी वोटर लिस्ट में लगभग 400 फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़े हुए हैं। जिसमें सीमावर्ती मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर तहसील, चाकघाट के ज्यादातर नाम है। कुछ नाम मृतक के तो कुछ ऐसी महिलाओं के नाम सम्मिलित हैं जो विवाहित होकर अपने ससुराल जा चुकी हैं।
भाजपा बूथ अध्यक्ष ने बताया कि सतपुरा गांव उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी स्थित है। जो केवल नदी के इस पार और उस पार का अंतर रखता है। अगर समय रहते मतदाता सूची में वास्तविक नाम नहीं रखे जाते तो शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करा पाना संभव नहीं होगा। इसी प्रकार झंझरा चौबे ग्राम सभा में भी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुधार की मांग की है।
UP News : शंकरगढ़ ग्राम सभाओं की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप
RELATED ARTICLES
