मेरठ (हि. स.)। दो दिन पहले दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए तथाकथित गैंगरेप को लेकर आरोपित पक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को को आरोपितों के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा करते हुए छात्रा के परिजनों द्वारा अपने बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने पूरे मामले को प्रेम संबंध से जुड़ा बताया है।
दो दिन पहले क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा के परिजनों ने अपने पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों के खिलाफ कक्षा 10 की छात्रा के साथ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप था कि तीनों भाइयों ने रात में टॉयलेट जाते समय छात्रा को अगवा करते हुए अपने घर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। गुरुवार को आरोपितों के चाचा जगबीर सिंह के साथ कई ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जगबीर ने अधिकारियों से मिलकर उन्हें पीड़िता और अपने भतीजे के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट दिखाई। जगबीर ने बताया कि उसके भतीजे और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाली रात छात्र खुद उसके भतीजे को मैसेज करके उनके घर पर मिलने आई थी। मगर जब वापस लौटी तो छात्रा के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसके तीनों भतीजे के खिलाफ गैंगरेप का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपित पक्ष ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Submitted By: Dr. Kuldeep Tyagi Edited By: Deepak Yadav
UP News : व्हाट्सएप पर मैसेज करके खुद ही प्रेमी से मिलने गई थी छात्रा, प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
