प्रयागराज (हि.स.)। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने पर अरुण अग्रवाल का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत शुक्रवार को किया।
कार्यक्रम के दौरान सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने अरुण अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर पुष्प भेंट कर साथ ही सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू ने माल्यार्पण कर बधाई दी। इस दौरान सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, आशुतोष सिंह, अवंतिका टंडन, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजेंद्र चतुर्वेदी, पंकज चौधरी, बबलू सिंह रघुवंशी, उमंग ग्रोवर, नीलेश केशरवानी, जे.एस बरदी समेत व्यापार मंडल के तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने अरुण अग्रवाल ने सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के साथ हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन दिया और साथ-साथ व्यापारियों की तमाम समस्याओं को प्रदेश सरकार को अवगत कराकर उसका निराकरण कराने का भी आश्वासन दिया ।
