Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : व्यापारी के कर्मचारी से 1.32 लाख की लूट

UP News : व्यापारी के कर्मचारी से 1.32 लाख की लूट

प्रयागराज (हि.स.)। अतरसुइया थाना क्षेत्र के कल्याणीदेवी मंदिर के समीप सोमवार दोपहर मोटर साइकिल सवार दो लुटेरे एक व्यापारी के कर्मचारी से एक लाख बत्तीस हजार रूपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस जांच शुरू कर दी है।
अतरसुइया के कल्याणीदेवी मोहल्ले मे लक्ष्मी होजरी के मालिक रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर कर्मचारी बनमाली एक लाख 37 हजार रूपए रूपए बैग में लेकर पास में ही अजय कुमार मल्होत्रा के घर देने जा रहा था। इसी बीच मोटर साइकिल सवार दो लुटेरे पहुंचे और रूपयों से बैग छीन कर फरार हो गए। वारदात के बाद कर्मचारी ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular