Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :व्यापारियों ने थाने का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही...

UP News :व्यापारियों ने थाने का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की उठायी मांग

कानपुर (हि.स.)। व्यापारी के पुत्र के मास्क न लगाने पर पुलिस ने उसका चालान तो किया साथ ही पीटते हुए थाने ले गयी। इससे नाराज वहां के व्याापारियों ने नाराजगी जताते हुए बाजार को बंद कर रविवार को थाने का घेराव किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
गोविंद नगर बी ब्लॉक निवासी गोविंद नगर व्यापार संगठन के कॉर्डिनेटर इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार विवेक सक्सेना ने बताया कि शनिवार देर शाम उनका बेटा आयुष घर के पास में सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गोविंद नगर थाने के सिपाही कुलदीप ने उसका मास्क न लगाने पर चालान काट दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने भी मास्क नहीं लगाया था। इस पर आयुष अपने फोन से वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि वीडियो बनाने से नाराज पुलिस कर्मी उसे पीटते हुए थाने ले गये। व्यापारियों को जानकारी हुई तो थाने पहुंचे और किसी तरह आयुष को छुड़ाकर घर ले आए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर की। व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गोविंद नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का निलंबन किया जाए। बाजार में अतिक्रमण को साफ किया जाए, इसमें पुलिस को पूरा सहयोग करने का वादा किया। इस मौके पर भगत सिंह मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष शम्मी मल्होत्रा, सुनील दीक्षित व अंकुर खन्ना, सागर कपूर, नवनीत सिंह, बलदेव मल्होत्रा, सुरेंद्र टंडन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular