Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : वृद्धा की हत्या व लूट करने वाला किराएदार मुठभेड़...

UP News : वृद्धा की हत्या व लूट करने वाला किराएदार मुठभेड़ में घायल

झांसी(हि.स.)। बीते दिनों मकान मालकिन वृद्ध महिला की हत्या कर लाखों की लूट करने वाले हत्यारोपित किराएदार को पुलिस ने बुधवार की देर रात को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई नगदी व पिस्टल भी बरामद की हैं।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नम्बर 9 में मकान मालिक 70 वर्षीय द्रौपदी की उसके किराएदार ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। परिजनों का आरोप था कि सप्ताह भर पहले मकान में रहने आए किराएदार ने उसकी हत्या कर दी और करीब बीस लाख का माल लूटकर फरार हो गया।

इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए एसएसपी शिवहरी मीणा ने प्रेमनगर थाना पुलिस व स्वाॅट टीम को लगाया था। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी व सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी तलाश में जुटी थी। तभी रात करीब ढाई-तीन बजे दुर्गापुर हाईवे पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर पिस्टल तान ली। पुलिस टीम ने भी जबाब में फायरिंग की और गोली बदमाश के पैर में लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल होने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा

एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश सुनील शर्मा है। उसी ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नम्बर 9 स्थित रेलगंज में वृद्ध महिला की हत्या कर करीब बीस लाख की लूट की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का माल बरामद कर लिया है।

अब तक चार मुठभेड़ में 08 अपराधी हुए घायल

अब तक एसएसपी के निर्देशन में चार मुठभेड़ को पुलिस टीम अंजाम दे चुकी है। इनमें से दो मुठभेड़ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में हुई हैं। जबकि दो शहर थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई हैं। इन सभी मुठभेड़ों में अब तक पुलिस की गोली ने आठ बदमाशों को घालय किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular