पन्नाधाय स्मृति सेवा न्यास ने दाई, परिचारिका के योगदान को सराहने के लिए किया पहल
वाराणसी (हि.स.)। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की शुक्रवार को 164वीं पुण्य तिथि है। काशी की बेटी वीरांगना लक्ष्मीबाई के भदैनी स्थित जन्मस्थली पर आज कोविड प्रोटोकाल का पालन कर कार्यक्रम आयोजित होगा। महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में दीप जला कर पन्नाधाय स्मृति सेवा न्यास सहायिकाओं को सम्मानित करेंगी।
न्यास की कविता मालवीय ने बताया कि पिछले तीन सालों से संस्था उन महिलाओं के सम्मान के लिए प्रयासरत है। जो अपने घर के साथ ही दूसरों के घर के लिए सेवा भाव से समर्पित रहती हैं। समाज इन्हें काम वाली बाई, दाई, परिचारिका आदि नाम से पुकारता है। पिछले कुछ वर्षो से स्थितियां बदली तो लोगों को यह समझ में आ रहा कि ये हमारी सहायिका हैं। इनके समग्र हित को समर्पित न्यास महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदानी दिवस पर वीरांगना पन्ना धाय को याद करते हुए काशी की विभिन्न स्थानों पर सहायिकाओं को सम्मानित कर रहा है।
कविता ने बताया कि पिछले दो वर्षो से इनके स्वास्थ की चिंता करते हुए पुष्टाहार, स्वास्थ सुविधाओं में सहयोग, इनकी बेटियों की शादी में अनुदान, केन्द्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी एवं इसका लाभ दिलाने में न्यास सहयोग कर रहा है। साथ ही न्यास अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस पर लगातार महिलाओं को योगाभ्यास कराने के लिए पहल कर रही है।
UP News : वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर सहायिकाओं का सम्मान
RELATED ARTICLES
