Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: विसर्जन के दौरान हादसा; सगे भाई बहन समेत छह की...

UP News: विसर्जन के दौरान हादसा; सगे भाई बहन समेत छह की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मंगलवार को अलग-अलग हादसों में छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। सभी बच्चे बुंदेलखंड के पर्व महालक्ष्मी पूजन में शामिल होने अपने परिजनों के साथ तालाब पर गए थे। मरने वालों में दो सगे भाई बहन भी शामिल हैं। यह हादसे बांदा के तीन तहसीलों में हुए हैं। बांदा सदर में एक बच्चे, नरैनी तहसील में तीन और बबेरू में दो बच्चों की मौत हुई है। महा लक्ष्मी पूजन के लिए अपने परिजनों के साथ कुलावल रायपुर गांव से बच्चे भी केन नदी गए हुए थे। वहां महिलाएं 16 दिन व्रत के बाद विसर्जन कर रही थीं, तभी बच्चे भी नदी में उतर गए, जहां पैर फिसलने से 11 वर्षीय सीता, 14 वर्षीय उमेश और 7 वर्षीय सूरज डूब गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्चों को नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत ही चुकी थी। सीता और उमेश सगे भाई बहन थे। बबेरू तहसील में दो हादसों में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। 8 वर्षीय अमृता गांव की महिलाओं के साथ गडरा नदी गई थी। महिलाएं पानी में नहा रही थीं तभी अमृता नदी में उतर गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता वह डूब गई। इसके बाद वहां हल्ला मच गया। अमृता के परिजन भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने नदी से अमृता का शव बाहर निकाला। इसी तरह बबेरू के टोला कला गांव में मटियारी नदी में एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। अभी उसका शव भी बरामद नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों को आशंका है कि वह बच नहीं पाई है। फिलहाल शव की खोज चल रही है। बांदा सदर तहसील के जारी गांव में महालक्ष्मी पूजन में शामिल होने आई 14 वर्षीय निशा की भी तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ तालाब पर पूजन करने पहुंची थी। ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुंदेलखंड में पितृपक्ष के दौरान महिलाएं 16 दिन महालक्ष्मी का पूजन करती हैं। इस पूजन का मंगलवार को अंतिम दिन था। पूजन के दौरान महिलाएं हाथ में एक धागा बांधती हैं। जिसका विसर्जन अंतिम दिन करती है। माना जाता है कि जो बच्चे गर्भ में या असमय मौत के गाल में समा जाते हैं उन्हें इससे श्राद्ध दिया जाता है।

UP News: विसर्जन के दौरान हादसा; सगे भाई बहन समेत छह की मौत

यह भी पढ़ें : क्षतिग्रस्त पुल पर वाहनों के आवागमन को लेकर असमंजस की स्थिति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular