Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: विषैला पदार्थ खाने से 25 कुत्तों की मौत

UP News: विषैला पदार्थ खाने से 25 कुत्तों की मौत

मिठाई में जहर मिलाकर खिलाने की आशंका

प्रादेशिक डेस्क

महोबा। जहरीला पदार्थ खा लेने से रविवार को एक साथ 25 कुत्तों की मौत हो गई। मृत कुत्तों के आसपास मिठाई और जहरीला पदार्थ पड़ा होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रात में कुत्तों को जहर दिया है। ग्राम प्रधान ने सभी शवों को आबादी के बाहर गड्ढा खोद कर दफना दिया है। साथ ही घटना की जानकारी श्रीनगर थाने में दी है। थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम बसौरा प्रधान सुखनंदन ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि शनिवार की रात किसी अज्ञात युवक ने कुत्तों को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे 25 कुत्तों की मौत हो गई। अलग-अलग जगहों पर मिले शवों के आसपास एक मिठाई की पन्नी भी पड़ी मिली। कुत्तों ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद उल्टी की जिसमें काला जैसा पदार्थ दिख रहा था। जानकारी पर महोबा से पशु चिकित्सक डा. रतन सिंह राजपूत व डा. वीर प्रताप गांव पहुंचे थे, लेकिन वहां उससे पहले ही शवों को दफना दिया गया था। ग्राम प्रधान के अनुसार उनके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। रात में अंधेरा होने के कारण पिक्चर स्पष्ट तो नहीं दिख रही लेकिन फुटेज देखने से यह घटना करीब शनिवार रात साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच की है। फुटेज में कुछ कुत्ते गली में तड़पते हुए नजर आ रहे हैं। एक साथ गांव के कुत्तों को जब कोई जहर देकर मार सकता है तो ग्रामीणों के साथ भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। ग्राम प्रधान सुखनंदन ने पुलिस को दिए पत्र में घटना की जांच कराने की मांग करते हुए कहा, कि इस घटना का पता लगाना जरूरी है। जब कुत्तों को जहर दिया जा सकता है तो पानी की टंकी तो खुले में है, उसमें भी कोई कुछ भी मिला सकता है। यह गंभीर मामला है इसे सुलझाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 04 गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular