– पूरे डोले में गुलाल और पुष्प का किया जाएगा प्रयोग, वितरित किए जाएंगे मास्क और सेनिटाइजर
मथुरा (हि.स.)। गुरूवार दोपहर चतुर्वेद समाजवाड़ी में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा के चतुर्वेदी समाज के डोला हर वर्ष की भांति इस वर्ष पर होलिका दहन 29 मार्च की दोपहर निकाला जाएगा।
कोरोना के नियमों का पालन किया जाएगा और माथुर चतुर्वेद परिषद अपनी ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करेगी।इस अवसर पर सभी जनता के प्रेमियों से अपील है कि वह पानी के रंगों का प्रयोग न करें और केवल शुद्ध गुलाल और पुष्प से ही लोगों का स्वागत करें क्योंकि हम और आप स्वस्थ रहेंगे तभी यह जीवन आगे चलेगा।
परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यह मेला दोपहर दो बजे ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश से प्रारंभ होगा, जिसमें सर्वप्रथम एक ऊंट पर ढोल लेकर आदमी बैठेगा। उसके बाद ढोल ताशे गणेश जी की झांकी और विभिन्न नगरों के डीजे वा ट्रैक्टर रहेंगे। उसके बाद प्रकाश बैंड उसके बाद झांकी एवं डीजे होगा और एक बोलते हुए झांकी और द्वारकाधीश की झांकी उसके बाद शहनाई और मुख्य डोला चलेगा।
इस प्रकार यह सभी रहेगा और संपूर्ण मेला क्षेत्र को चार जोन में विभाजित किया गया है। मेले की भव्यता को ख्याल रखते हुए इस बार पुष्प और गुलाल का ही प्रयोग किया गया है।
