Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विवाद होने के बाद पति ने बच्चों व पत्नी...

UP News : विवाद होने के बाद पति ने बच्चों व पत्नी को बनाया बंधक

– पति-पत्नी व प्रेमी के बीच फंसे मासूम बच्चे

हमीरपुर (हि.स.)। मौदहा कस्बा में विवाद होने के बाद गुरुवार को आक्रोशित एक युवक ने बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम में पत्नी और बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। यह देख पड़ोसियों में हड़कम्प मच गया। पत्नी का प्रेमी भी वहां पहुंच गया। किसी प्रकार की अनहोनी का अंदेशा होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मान-मनौव्वल कर किसी तरह से कमरे का दरवाजा खुलवाया और पत्नी तथा बच्चों को बंधक मुक्त करा महिला के पति बच्चों व प्रेमी को अपने साथ कोतवाली ले गई।

UP News : विवाद होने के बाद पति ने बच्चों व पत्नी को बनाया बंधक

मौदहा कस्बा के मोहल्ला हुसैनगंज चुंगी पुरवा निवासी संजय पुत्र राम सजीवन नें गुरुवार सुबह बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम में अपनी पत्नी चुनकी देवी और दो बच्चों सहित स्वयं को घर के कमरे में बंधक बना लिया। जिसके चलते किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पड़ोसियों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने डायल पुलिस के पर्सनल नम्बर पर फोन कर घटना की जानकारी दी जिसके चलते पीआरबी 3911 के सिपाही आनन फानन में वहां पहुंच गये तथा काफी मान मनव्वल के बाद उन्हें कमरे से बाहर निकाला।

तभी वहां मौजूद चुनकी देवी का कथित प्रेमी मोहल्ला निवासी पुन्ना पुत्र रामशरण अपनी प्रेमिका को साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इस पर महिला चुनकी देवी के पति संजय ने बताया कि पड़ोसी पुन्ना उसके साथ ईंट पथाई के लिए भटटों में जाता था और तभी से उसकी पत्नी पर इसकी नियत खराब हो गई थी। जिसकी शिकायत की थी। तभी से आरोपी पुन्ना फरार हो गया था।

इधर, पुन्ना का कहना है कि उसकी पत्नी की मौत लगभग दो साल पहले हो गई थी उसके चार बच्चें हैं उसको चुनकी से प्रेम हो गया था और दोनो ने कोर्ट में शादी भी कर ली है। तथा साथ में रहना चाहते हैं लेकिन उसका पति संजय बीच में आड़े आ रहा है। चुनकी देवी की माने तो वह अपने प्रेमी संजय के साथ रहना चाहती है।

चुनकी का पति संजय इस बात पर अड़ा है कि यदि उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी पुन्ना के साथ गई तो वह आत्महत्या कर लेगा। समाचार लिखे जाने तक नाटकीय घटनाक्रम की पृष्ठभूमि का पुलिस द्वारा पटाक्षेप किए जाने का प्रयास जारी था। वहीं पति पत्नी और प्रेेेमी के बीच छह मासूम बच्चों की जिन्दगी पिसती नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular