Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विरोधियों को परास्त करने के लिए भाजपा का मेगा...

UP News : विरोधियों को परास्त करने के लिए भाजपा का मेगा प्लान

– केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने को चलेगा अभियान

लखनऊ (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। पार्टी ने इस बार विरोधियों को परास्त करने के लिए हर संभव कोशिश में लग गई है। सत्ताधारी दल भाजपा ने विपक्ष से लड़कर एक बार फिर राज्य की सत्ता में काबिज होने की खातिर मजबूत रणनीति तैयार की है। पार्टी जल्द ही कई महत्वपूर्ण अभियान चलाएगी। गत 23 अगस्त से पार्टी उत्तर प्रदेश में अभियान चलाने वाली थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की वजह से संगठन के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे। अब एक बार फिर पार्टी ने अभियान की तैयारी तेज कर दी है।

पार्टी जल्द ही बूथ सत्यापन को लेकर अभियान चला रही है। प्रदेश के सभी पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता इस समय बूथ पर जाकर बूथ के सत्यापन कार्य मे लगे हुए हैं। इसमें बूथ की पूरी संरचना को मजबूत किया जा रहा है।आईटी सोशल मीडिया कार्यशाला अभी हाल ही में सम्पन्न हुई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। पार्टी कार्यकार्ताओं को उन्होंने टिप्स दिए थे कि विपक्ष के सवालों का कैसे जवाब देना है।

तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। तीसरी लहर को देखते हुए हर गांव में एक महिला एक युवा समेत पांच लोगों की टीम तैयार की गई है। यह टीम गांव-गांव काम करेगी।

पार्टी ने नवीन विस्तार को की एक बड़ी खोज तैयार की है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में नवीन विस्तारकों को लगाया गया है। नवीन विस्तारकों का प्रशिक्षण हो गया है। अब वे अपने दायित्व वाले क्षेत्रों में जाकर पार्टी के अनुसार कार्य करेंगे।इसके अलावा मोर्चों का विशेष अभियान, मतदाता पुनरीक्षण, सदस्यता अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान भी जोर पकड़ेगा।

भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान के मध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाएगी। पार्टी अपने नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगाया है। पार्टी कई स्थानों पर समूहों में तो बहुत सारे लोगों से व्यक्तिगत भी संपर्क स्थापित करेगी। उनसे प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। स्थानीय स्तर पर समस्याओं को लेकर भी बिंदुवार चर्चा करेंगे। उनके सुझाव मांगेंगे। ताकि पार्टी और सरकार आगे उन चीजों पर काम कर सके।

पार्टी नेता कर रहे मंथन

पार्टी के तमाम ऐसे अभियानों को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कद्दावर नेताओं का जमावड़ा है। यूपी बीजेपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के अलावा अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यालय में मौजूद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेता इन अभियानों को लेकर मंथन कर रहे हैं। बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है कि कैसे अभियान सफल किए जाएं और पार्टी को और मजबूत किया जा सके। पार्टी की यह सारी कवायद आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular