Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विभिन्न प्रजातियों के एक साथ 3 लाख पौध होंगे...

UP News : विभिन्न प्रजातियों के एक साथ 3 लाख पौध होंगे तैयार : श्रीराम चौहान

मऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मंत्री श्रीराम चौहान ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत नवनिर्मित हाईटेक नर्सरी सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई का फीता काटकर लोकार्पण किया। नई इकाई राजकीय अलंकृत उद्यान चंद्रभान पुर मऊ में स्थापित हुई है। 

 उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात के मंत्री श्रीराम ने नई इकाई का लोकार्पण के बाद कहा कि इस केन्द्र से मऊ के किसानों के साथ प्रदेश के अन्य किसानों को एक साथ लगभग तीन लाख पौध तैयार मिलेगा। 
  मंत्री श्री चौहान ने बताया एक साथ लगभग तीन लाख पौध तैयार होंगे जो विभिन्न प्रजातियों के होंगे। इससे निश्चित उन्नतशील प्रजाति का वितरण होगा। बड़े पैमाने पर विस्तार व विकास होगा और किसानों की आमदनी भी दोगुनी होगी। इसकी स्थापना से मऊ के किसानों को विशेषकर लाभ मिलेगा। 2021 में मऊ के किसानों के विकास को लेकर सरकार द्वारा नया तोहफा देने से नया रोजगार सृजन होगा।
  यहां विभिन्न प्रजातियों के साग सब्जी बागवान जैसे उन्नत प्रजातियों के पौध मिलेगा। अब किसान सस्ते और अच्छे दामों पर एवं कम लागत में किसानी का कार्य कर सकेंगे। मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल इकाई स्थापित होने से किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी।

 Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular