Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विपक्षी दल किसानों को कर रहे हैं भ्रमित :...

UP News : विपक्षी दल किसानों को कर रहे हैं भ्रमित : अरूण सिंह

– आने वाले समय में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आएगी कमी : राष्ट्रीय महासचिव

मथुरा(हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरूण सिंह यहां पहुंचे जहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन किए तथा कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में संत से मुलाकात करने आए थे। पर्यटक सुविधा केन्द्र में पत्रकारों से रूबरू हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कृषि कानूनों के नाम पर विपक्षी दल किसानों को पंचायतों के जरिए भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आन्दोलन के बीच दावा कि है कि देश के 99.9 प्रतिशत किसान केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के समर्थन में है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा नए कृषि कानूनों को काला कानून बताए जाने के सवाल पर कहा कि सरकार द्वारा कई बार पूछे जाने पर भी विपक्षी नेताओं ने यह नहीं बताया है कि इस कानून में काला क्या है। 
उन्होंने किसान आंदोलन के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एवं कम्युनिस्टों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दल किसानों को पीछे से सहयोग दे रहे थे। अब खुलकर सामने आ गए हैं और जगह-जगह पंचायतों के माध्यम से किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार किसानों की आय को बढ़ाने और उनके सहयोग की योजनाएं तैयार कर रही है। डीजल पेट्रोल के रेट में वृद्धि पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट बढ़ने के कारण यह असर दिख रहा है। आने वाले दिनों में यह पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular