Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विधायक के 34 पेट्रोल पंप बीडीए के निशाने पर,...

UP News : विधायक के 34 पेट्रोल पंप बीडीए के निशाने पर, नोटिस जारी

प्रादेशिक डेस्क

बरेली। सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाने के बाद बरेली विकास प्राधिकरण के टारगेट पर अब 34 और पंप आ गए हैं। ये पेट्रोल पंप नक्शे के विपरीत बनाए गए है। प्राधिकरण से पेट्रोल पंप की एनओसी तक नहीं ली गई। बीडीए अब इन पर कार्रवाई की तैयारी में लगा है। बरेली विकास प्राधिकरण ने पिछले दिनों सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को अवैध मानते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। मामला लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सुर्खियों में आ गया था। अगले राउंड में प्राधिकरण 34 पेट्रोल पंपों को निशाने पर लेने जा रहा है। इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने बीडीए से एनओसी लिए, नक्शे के विपरीत निर्माण करने और बिना नक्शा के पंपों का निर्माण किया है। तमाम बिंदुओं पर संचालक प्राधिकरण के टारगेट पर आ गए हैं। बीडीए की तरफ से इन पेट्रोल पंपों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह का कहना है कि प्राधिकरण सीमा में बने पेट्रोप पंपों को नोटिस दिया जा रहा है। तमाम तरह की खामियां सामने आ रही है। कुछ पंप तो प्राधिकरण के एनओसी के बिना ही बन गए। तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाई जा रही है।

यह भी पढें :  पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular