Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

UP News: विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

एक ही मतदान केन्द्र पर वोट डालेंगे परिवार के सभी लोग

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। अगले साल की शुरूआत में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में पोलिंग बूथ बढ़ने और मतदान केन्द्र में बदलाव की स्थिति में बस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि एक परिवार के सभी वोटर एक ही मतदान केन्द्र पर वोट डाल सकें। ऐसी नौबत कतई न आने पाए कि एक परिवार के कुछ सदस्य एक मतदान केन्द्र के पोलिंग बूथों पर मतदान करें और बाकी अन्य किसी दूसरे मतदान केन्द्र पर। यह निर्देश बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान दिये। केन्द्रीय चुनाव आयोग के साथ 28 जुलाई को हुई बैठक में मिले निर्देशों के अनुपालन के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ विधान सभा चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विधान सभा चुनाव में प्रति पोलिंग बूथ 1500 वोटर के स्थान पर 1200 वोटर का मानक तय किया है। इस वजह से प्रदेश में पोलिंग बूथों के साथ-साथ मतदान केन्द्रों की भी संख्या बढ़ेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों से कहा कि 1200 वोटर प्रति पोलिंग बूथ के मानक के अनुसार ही एक मतदान केन्द्र पर पोलिंग बूथों की तादाद तय की जाए। अगर इस मानक के आधार पर कहीं पोलिंग बूथों की संख्या दस से अधिक हो रही है तो फिर दो किलोमीटर के दायरे में किसी अन्य भवन को मतदान केन्द्र बनाया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि नये मतदान केन्द्र में वोटर की सुविधा जैसे बिजली, शौचालय, पेयजल, रैम्प, आने-जाने का सुगम मार्ग आदि की समुचित व्यवस्था हो। यह भी कहा गया है कि पोलिंग बूथ बढ़ने से अगर 300 से 400 वोटर भी बढ़ रहे हों तो पृथक मतदान केन्द्र की व्यवस्था की जाए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस बार की विधानसभावार वोटर लिस्ट में लिंगानुपात बढ़ाने पर खास ध्यान दिये जाने को भी कहा है। इस वक्त प्रदेश की वोटर लिस्ट में प्रति एक हजार पुरूष पर 852 महिला वोटर हैं। इसे 1000 पुरूष के अनुपात में 900 महिला वोटर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय और अवनीश सक्सेना भी शामिल थे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular