Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विद्या प्रकाशन के मालिक खिलाफ पीड़ितों पर कलेक्ट्रेट पर...

UP News : विद्या प्रकाशन के मालिक खिलाफ पीड़ितों पर कलेक्ट्रेट पर हंगामा

मेरठ(हि.स.)। विद्या प्रकाशन के कर्मचारी अमित चैधरी द्वारा खुदकुशी के मामले में पुलिस किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अमित के परिजनों ने विद्या प्रकाशन के मालिक पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान अमित की मां बेहोश हो गई।

टीपी नगर क्षेत्र की शिवकुंज काॅलोनी निवासी अमित चौधरी विद्या प्रकाशन में कंप्यूटर डिजाइनर के पद पर तैनात था। 11 मार्च को अमित ने एक होटल में सल्फास खाकर जान दे दी थी। मौत से पहले सुसाइड नोट और फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में अमित ने विद्या प्रकाशन की एक महिला अधिकारी सहित तीन लोगों पर खुद को नौकरी से निकाले जाने और खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। अमित के परिवार वालों ने विद्या प्रकाशन के मालिक सहित चार आरोपितों के खिलाफ अमित को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को अमित का भाई सचिन चौधरी और अन्य परिजन के साथ एसएसपी और डीएम कार्यालय पहुंचे। परिवार के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा करते हुए धरना दे दिया। 
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है। फरार चल रहा विद्या प्रकाशन का मालिक अपने स्टाफ को पीड़ितों के घर पर भेज कर उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। हंगामे के दौरान अमित की मां बेहोश हो गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि पहले प्रकाशन के मालिक ने उनके भाई को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया और अब उन्हें भी खुदकुशी के लिए ही मजबूर किया जा रहा है। इस पूरे हंगामे के बाद अधिकारियों ने आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular