-शव भारत लाने के लिए परेशान परिजन -पड़री थाना क्षेत्र के धर्मदेवा गांव का निवासी था अधेड़
मीरजापुर(हि.स.)। जिले के पड़री थाना क्षेत्र के धर्मदेवा गांव निवासी
मोहनलाल (48) धर्मदेवा विदेश (कतर) में कार्य करता था। दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। माैत की सूचना पर परिजन सदमे में हैं और शव वापस भारत लाने के लिए
परेशान हैं। कतर से रविवार को सूचना आई कि मोहनलाल ने आत्महत्या कर ली।
धर्मदेवा गांव निवासी मोहनलाल पुत्र खबारी माझी काम करने सऊदी अरब के कतर में 2005 से ही काम कर रहा था। ढाई वर्ष पूर्व घर आया था। कुछ
महीने घर रहने के बाद फिर रोजी-रोटी के लिए विदेश चला गया। उसके पुत्र सूरज का
कहना है कि एचबी कम्पनी के माध्यम से वह फिर से कतर गए थे। कम्पनी में शटरिंग का काम करते थे। मोहन की मौत दोहा कतर में कैसे हुई
इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। कम्पनी और उनके दोस्त-मित्रों से
दूरभाष पर बात हुई तो कहा कि 18 जून की शाम वह लोगों के साथ कम्पनी गए और
रात की शिफ्ट में काम किया। सुबह बस से कमरे पर जाने के लिए निकला
परंतु मोहन बस तक आकर फिर वापस चला गया। बोला कि तुम लोग जाओ हम सुबह की शिफ्ट
में भी ड्यूटी करके आएंगे। दोपहर में कम्पनी के लोगों से सूचना मिली
कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर लिया है। कम्पनी ने शव
की पहचान के लिए मोहनलाल के घर फोन पर उनकी फोटो मंगाकर पहचान कराई गई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
15 जून तक मोबाइल डाटा था ऑन मृतक मोहनलाल के पुत्र सूरज ने बताया कि एक महीने पूर्व पिता से
फोन पर बात हुई थी। उन्होंने घर का हालचाल पूछा था। बताया कि 15 जून तक
उनका मोबाइल नंबर और डाटा ऑन था। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया और घर में किसी
से बात नहीं हो पाई। पिता घर पर बराबर फोन करके हालचाल लिया करते थे। पत्नी रविया और पुत्र सदमें में हैं और मानने को तैयार नहीं है कि मोहनलाल ने आत्महत्या की है।
UP News : विदेश काम कर रहे अधेड़ की संदिग्ध परस्थितियों में मौत
RELATED ARTICLES
