Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विज्ञान के नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीएम...

UP News : विज्ञान के नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीएम ने युवा वैज्ञानिक को सम्मानित किया

हमीरपुर (हि.स.)। जनपद में विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार उत्कृष्ट कार्य करने पर यहां एक युवा वैज्ञानिक को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया है। 

जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी अमन धुरिया कक्षा बारहवीं का छात्र है जिसने कई नये आविष्कार किये है। इसने राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किये है। छोटी सी उम्र में इसे कई बार सम्मानित किया जा चुका है। गणतंत्र दिवस पर यहां हमीरपुर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में युवा वैज्ञानिक को जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि ये छात्र आगे चलकर जनपद का गौरव बढ़ायेगा। 
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, विधायक राठ मनीषा अनुरागी व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular