Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विकास दुबे के नाम से नहीं मिला कोई पासपोर्ट

UP News : विकास दुबे के नाम से नहीं मिला कोई पासपोर्ट

क्या फर्जी तरीके से जाता था विदेश?

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। कानपुर का कुख्यात अपराधी विकास दुबे के नाम से पुलिस को कोई पासपोर्ट नहीं मिला है। पुलिस ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से यह जानकारी मांगी थी। इसके बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने इसकी जांच करवाई।
विकास दुबे के वास्तविक नाम, पिता और माता का नाम, पते के आधार पर विकास के नाम से कोई पासपोर्ट नहीं बना है। इसके बाद भी किसी पासपोर्ट पर कोई शक हो तो उसका विवरण भेज सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को पासपोर्ट दफ्तर से यह सूचना भेज दी गई है। दूसरी तरफ विकास दुबे की सरकारी तंत्र में घुसपैठ से एक शक और यह है कि विकास ने फर्जी नाम या पते से कहीं कोई पासपोर्ट न बनवा लिया हो। विकास दुबे के लिए मुखबरी करने वाले बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी पकड़े गए हैं। ऐसे में पासपोर्ट के लिए पुलिस रिपोर्ट लगवाना विकास के लिए मुश्किल काम नहीं है। इस दिशा पर भी पुलिस काम कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विकास दुबे के सहयोगी जय ने दुबई और थाईलैंड में पेंटहाउस खरीदे थे जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है। विकास दुबे ने पिछले तीन सालों में 14 देशों का यात्रा की। हाल ही में उसने लखनऊ में एक घर खरीदा है जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए से ऊपर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular