Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विकास दुबे की पत्नी बोली, उसे तो मैं ही...

UP News : विकास दुबे की पत्नी बोली, उसे तो मैं ही गोली मार देती

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का गुनहगार विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे कहा कि अगर ऐसी घटना के बाद विकास दुबे मेरे सामने होता तो खुद उसको गोली मार देती। टीवी चैनल आजतक से बातचीत में विकास दुबे की पत्नी ने कहा कि विकास ने बहुत बड़ा अपराध किया था। ऐसे में उसको माफ करने का कोई मतलब नहीं है। ऋचा दुबे ने बताया कि कानपुर कांड के बाद विकास ने रात दो बजे फोन किया था और बताया था कि उसका गांव में झगड़ा हो गया है वह बच्चों के साथ घर से भाग जाए।
ऋचा दुबे ने बताया कि इसके बाद घर दोनों बच्चों के साथ पैदल ही घर से निकल गई। पास के एक प्लाजा में उसने सात रातें बिताईं। दिन में इधर उधर टहल कर समय बिताती थी। रात में प्लाजा में सोने जाती थी। विकास की पत्नी रिचा ने बताया कि उसे कानपुर कांड की जानकारी बस स्टैंड पर टीवी देखकर उन्हें जानकारी मिली। टीवी चैनल से बातचीत में ऋचा दुबे ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह सिर्फ अपने बच्चों को पाल रही थी। अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। बच्चों को मैं अपराधिक माहौल से दूर रखना चाहती थी। बच्चों को मिलवाने के लिए ही सिर्फ गांव जाती थी। मेरे जीवन का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ मेरे बच्चे हैं। ऋचा दुबे ने विकास दुबे के द्वारा मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों से माफी भी मांगी। ऋचा दुबे ने कहा कि उसे भी पुलिस पर हमला होने का दुख है। पुलिस हमारी रक्षक है। ऋचा दुबे ने कहा कि जब विकास को पता चल गया था पुलिस उसे पकड़ने के लिए आने वाली है तो उसे वहां से हट जाना चाहिए था। पुलिस पर हमला करना ठीक फैसला नहीं था। करोड़ों की संपत्ति को लेकर ऋचा दुबे ने कहा कि ये सब फर्जी खबरें हैं। अगर विकास के पास संपत्ति होती तो आज मैं छोटे घर में नहीं रहती, विदेश में रहती। ऋचा ने कहा कि मैं अपना दुख नहीं बयां कर पा रही हूं। घर से बाहर नहीं निकल पा रही हूं। विकास दुबे का लक अच्छा था कि वो अब तक बचता रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular