Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : विकास के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी हिन्दू...

Up News : विकास के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी हिन्दू महासभा

लखनऊ (हि.स.)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित जिला एवं नगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते कहाकि राजनैतिक, धार्मिक मुद्दों के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर पार्टी सड़कों पर उतरेगी। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसी भी मुद्दों को अन्तिम परिणाम तक पहुंचाने के लिए संंगठन का मजबूत होना अत्यंत जरूरी हैै इसलिए हिन्दू महासभा प्रदेश के सभी जिलों और नगर इकाईयों का गठन जल्द से जल्द कर लिया जाायेगा, ताकि प्रदेश में अनदेखी किये जाने वाले छोटे से छोटे विकास कार्योंं को कराने के लिये जन प्रतिनिधियों और प्रशासन पर दबाव डाला जा सके। 

प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर आगामी 20 दिसम्बर को अयोध्या में होने जा रहे हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी जिला एवं नगर अध्यक्षों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचने का आह्वान किया। 

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बबिता यादव सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए अपने विचारों को रखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular