पुलिसकर्मी की एसपी से करेंगे शिकायत : एसओ
मीरजापुर (हि.स.)। विंध्यवासिनी मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मियों की दबंगई काफी हद तक बढ़ गई है। गुरुवार की दोपहर ड्यूटीरत पुलिसकर्मी एक दर्शनार्थी को मारते-पीटते हुए थाने तक जा पहुंचा। उसने दर्शनार्थी को धमकी भी दी। जबकि दर्शनार्थी भी किसी पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार थे।
प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी संतोष कुमार करीब दस लोगों के साथ गुरुवार की दोपहर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने विंध्यधाम आए थे। उस समय मध्यान्ह आरती के लिए मंदिर का कपाट बंद था, तब दर्शनार्थी निकास द्वार से प्रवेश करने लगे। जिस पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मी ने संतोष कुमार का कालर पकड़कर घसीटा और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जबकि दर्शनार्थी ने विंध्यधाम आते ही एसओ विंध्याचल से मुलाकात की। एसओ ने उन्हें मंदिर जाकर आसानी पूर्वक दर्शन करने को कहा। मामला बढ़ने पर पीड़ित दर्शनार्थी थाने पहुंचे और एसओ से शिकायत किए लेकिन पुलिसकर्मी वहां भी एसओ के सामने धमकी देने लगा। एसओ विंध्याचल शेषधर पांडेय ने बताया कि दीवान को लाइन हाजिर करने के लिए एसपी को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। पुलिसकर्मी के इस कृत्य की लोगों ने निंदा की।
UP News : विंध्यवासिनी मंदिर में पुलिसकर्मी ने दर्शनार्थी को पीटा
RELATED ARTICLES
