Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : वर्चस्व कायम करने को की थी फायरिंग, चार गिरफ्तार

UP News : वर्चस्व कायम करने को की थी फायरिंग, चार गिरफ्तार

मेरठ (हि. स.)। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गुरुवार को पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। 21 मार्च की रात वैगनआर कार में सवार बदमाशों ने माधवपुरम में जन औषधि केंद्र के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पब्लिक द्वारा घेरे जाने पर बदमाश अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। 
गुरुवार को एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले का महज चार दिन में खुलासा कर दिया है। इसी के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें शादाब मलिक, शोएब और जुनैद गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के बेगमाबाद के निवासी हैं। उनका चौथा साथी सलमान मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र की तारापुरी का रहने वाला है। बदमाशों के पास से 32 बोर की पिस्टल और तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। 
एसपी सिटी ने बताया कि घटना वाले दिन तीनों बदमाश मेरठ में कीमा खाने के लिए आए थे। जहां से वापस लौटते समय चारों युवकों ने सिर्फ मौज-मस्ती और इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर डाली। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। चारों आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular