Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : वन विभाग कटवा रहा हरे पेड़

UP News : वन विभाग कटवा रहा हरे पेड़

कोठी बाराबंकी । एक और वृक्षारोपण अभियान पर सरकारी कर्मचारी, अधिकारी व विधायक, नेतागण वृक्षारोपण अभियान में हिस्सेदारी कर धरातल को हरा भरा किए जाने में लगे हुए हैं। उधर, दूसरी तरफ चंद लापरवाह विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से वन माफिया हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों को काट कर उठा ले जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोठी थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव का हैं। जहां की परमिट के आड़ में वन माफियाओं ने करीब 2 दर्जन से अधिक प्रतिबंधित सागौन के पेड़ काट कर उठा ले गए। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय वन दरोगा सोमवार देर शाम कार्रवाई से कतराते रहे। कोठी थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में प्रतिबंधित हरे भरे 8 सगौन के पेड़ों के परमिट विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी की गई थी। लेकिन इसके आड़ में वन माफिया गुड्डू उर्फ पेंटर के करीब दो दर्जन से अधिक प्रतिबंधित सागौन के पेड़ काट कर उठा ले गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को की गई। लेकिन क्षेत्रीय वन दरोगा वीर भगत के द्वारा सोमवार देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आम नीम महुआ जामुन के पेड़ों की कटान वन दरोगा वीर भगत की मिलीभगत से ही होती है। ग्रामीण ने वन दरोगा को क्षेत्र से हटाए जाने की मांग की है। इस संबंध में हरख रेंजर रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिबंधित पेड़ों के कटने की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular