Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : लड़की से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की पीट-पीटकर...

Up News : लड़की से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या

फिरोजाबाद (हि.स)। रसूलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में गुरुवार रात लड़की से मिलने गए युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। पिटाई से घायल युवक की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। पिटाई का आरोप लड़की के परिजनों पर है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
थाना रसूलपुर क्षेत्र प्रेमनगर आसफाबाद निवासी किताब सिंह का पुत्र पवन (25) किसी लड़की से फोन पर बात करता था। वह गुरुवार की रात उस लड़की के घर शांति नगर उससे मिलने पहुंचा था। आरोप है कि लड़के को लड़की के परिजनों ने देख लिया और उन्होंने उसको बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में पवन को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लाया गया। जहां शुक्रवार की सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। 
मृतक युवक की मां आशा का कहना था कि लड़की ने गुरुवार की रात बुलाया था। वहां उनके बेटे को उसके परिवार व रिश्तेदार लोगों ने पकड़ लिया, रस्सी से बांधकर मारा। पुलिस उठाकर ले गयी, अस्पताल में भर्ती कराया, वहां दम तोड़ दिया। 
इस संबंध में एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पवन नामक युवक की 7 लोगों ने घर पर बुलाकर हत्या कर दी है। मृतक के भाई आकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन सात लोगों को नामजद किया गया है, उनमें से 5 को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular