बागपत, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र की खत्री गढ़ी से लोहा व्यापारी के अपहरण के राजफाश के लिए मंगलवार को पुलिस हाथ कामयाबी लगी है। घटना का राजफाश करने के लिए पुलिस की 12 टीमों ने बड़ौत शहर के अलावा बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव, जिवाना गुलियान गांव और बडौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी। बड़ौत शहर से दो, जौहड़ी गांव से दो, जिवाना गुलियान गांव से दो और बिजरौल गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि अपह्रत व्यापारी के ही दो जानकारों ने ही पांच बदमाशों से व्यापारी आदेश कुमार जैन को अगवा कराया था ताकि एक करोड़ की फिरौती वसूल सके। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस दोपहर के समय घटना का सनसनीखेज राजफाश कर सकती है। इसी संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही व्यापारी अपहरण की घटना का राजफाश कर जाएगा।
UP News: लोहा व्यवसायी अपहरण कांड : पुलिस हिरासत में सात से पूछताछ, घटना में प्रयुक्त कार, बाइक और मोबाइल बरामद
RELATED ARTICLES
