Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : लोकभवन के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

UP News : लोकभवन के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राजधानी स्थित लोकभवन के गेट नंबर तीन के सामने अमेठी से आई मां-बेटी ने खुद को आग लगा ली। आग लगने से दोनों झुलस गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। आग से झुलसी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक, बापू भवन के पास मां बेटी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़का था। इसके बाद दोनों टहलते हुए लोक भवन के सामने आ गई थी, जहां उन्होंने खुद को आग लगा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आग पर काबू पाकर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने बताया कि मां बेटी अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनका नाम सोफिया और गुड़िया है। गुड़िया मामूली रूप से झुलसी है। दोनों का इलाज चल रहा है। गुड़िया का आरोप है कि गांव में कुछ दबंगों ने नाली विवाद में उसकी मां पर हमला कर दिया था। विरोध करने पर उसकी भी पिटाई कर दी थी। गुड़िया जब जामो थाना पहुंची तो दबंग वहां भी आ गए और पुलिस के सामने उसे थाने से बाहर भगाने लगे। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर आरोपितो के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। इसके बाद दोनों घर वापस आ गई। आरोप है कि देर रात में हमलावर फिर उनके घर पहुंच गए और लाठी डंडे से मां बेटी की पिटाई कर दी। कार्रवाई ना होने से नाराज मां बेटी शुक्रवार को राजधानी पहुंची और लोक भवन के सामने दोनों ने खुद को आग लगा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसीपी का कहना है कि अमेठी पुलिस से संपर्क किया गया है। आगे की कार्यवाही की जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular