Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, साथी...

UP News : लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, साथी गंभीर

प्रतापगढ । जिले में लेनदेन के विवाद में युवक को पीटकर मार डाला गया। साथ रहे दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। जानकारी के मुताबिक कंधई थाना क्षेत्र के भदौना गांव निवासी निर्मल पांडेय (35) पुत्र हरिहर पांडेय अपने साथी नगर कोतवाली के सुल्तानपुर निवासी अनुराग सिंह के साथ गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे वारी खुर्द गांव निवासी शीतला सरोज के घर गया था। बताते हैं कि वहीं पर रुपये के लेनदेन को लेकर के विवाद हो गया। आधी रात लगभग साढ़े 12 बजे वह अपने घर जा रहा था। रास्ते मे दोनों पर लाठी-डंडे तथा फावड़े से हमला कर दिया। मारपीट कर उन्हें मरा समझकर गेहूं के खेत में फेंक दिया। शुक्रवार को अनुराग का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। गंभीर रूप से घायल अनुराग सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल हमलावर फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular