Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वॉयरल, जांच शुरु

UP News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वॉयरल, जांच शुरु

रायबरेली (हि. स.)। लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वॉयरल हो रहा है। जिसमें लेखपाल नोटों की गड्डी लेकर कह रहा है कि अब कोई विवाद नहीं। इस वीडियो के वॉयरल होने से हड़कंप मच गया है और अब अधिकारियों ने जांच की बात कही है।

दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वॉयरल हो रहा है। जो सदर तहसील के लेखपाल प्रवीण मिश्रा का बताया जा रहा है। वीडियो में लेखपाल नोटों की एक गड्डी किसी के हाथ से लेने के बाद कह रहा है कि जो मन हो करो कोई विवाद नहीं है। बताया जाता है कि वीडियो में दिख रहे लेखपाल के ऊपर पहले भी इस तरह की कई शिकायतें हैं, जिसके बाद उसे स्थानन्तरित कर सलोन भेज दिया गया था लेकिन ऊंची पहुंच होने के कारण वह दुबारा सदर तहसील का गया।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular