लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को गोरखपुर मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक राममूर्ति पाण्डेय को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। शासन ने उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने का भी निर्णय लिया है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गोरखपुर मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक राममूर्ति पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत खाद्यान उठान हेतु परिवहन एवं हैंडलिंग कार्य के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति के संबंध में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान न लेने, पूर्ण पारदर्शिता, स्पष्टता एवं गुणवत्ता नहीं बरतने के कारण उनको निलंबित किया गया है।
इससे पूर्व शासन ने गुरुवार को बरेली के संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया था। उन पर धान खरीद में भ्रष्टाचार और अनियमिततता के आरोप हैं।
