Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : लाठी डंडों से पीटकर बंजारे की निर्मम हत्या

UP News : लाठी डंडों से पीटकर बंजारे की निर्मम हत्या

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में घर में सो रहे युवक की लाठी-डंडों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुझवा पहाड़ीपुर में एक घुमंतू परिवार मंगलवार रात्रि में सो रहा था। रात्रि को अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान राजू नागर (40) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह, कोतवाल शशि भूषण मिश्र सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने बताया की यह परिवार बीते छह महीने से गांव के बाहर डेरा डालकर रहता था। मंगलवार को अज्ञात लोगों द्वारा इनके परिवार पर हमला किया गया है। जिसके चलते राजू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं उसका बेटा घायल है। हत्यारों का अभी कुछ पता नही चला है जांच की जा रही है जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular