Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ललितपुर कांड में फालोअर से लेकर SSI तक पूरा...

UP News : ललितपुर कांड में फालोअर से लेकर SSI तक पूरा थाना लाइन हाजिर

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उप्र के ललितपुर जिले में 13 साल की एक किशोरी के साथ थाना परिसर में अपने आवास पर थानाध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म किए जाने की कथित घटना में निलम्बित थानाध्यक्ष फरार हो गया है। उसके विरुद्ध थाने में दुष्कर्म का अभियोग दर्ज हुआ है। प्रकरण में सख्त कार्रवाई करते हुए एडीजी जोन भानु भास्कर के निर्देश पर फालोवर से लेकर वरिष्ठ उप निरीक्षक तक पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : जब SO ने गैंगरेप पीड़िता से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज, निलम्बित

एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि थाना पाली के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें 6 उप निरीक्षक, 6 हेड कांस्टेबल, 10 सिपाही, पांच महिला आरक्षी, एक चालक तथा एक फालोअर शामिल हैं। मामले की जांच झांसी डीआइजी जोगेंद्र सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने 24 घंटे में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराये जाने के बाद उसे जिला न्यायालय में 164 का बयान देने के लिये भेजा गया है। इसके साथ ही आरोपी मौसी समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी डीजीपी मुकुल गोयल ने झांसी डीआईजी जोगेंद्र सिंह से एक रिपोर्ट मांगी है। जिसमें उन्होंने पूछा है कि आखिर किस परिस्थिति में रेप की घटना थाने में हुई। यही नहीं, उन्होंने पूछा है कि एसपी समेत इसमें किस जिम्मेदार की गलती है। वहीं यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ललितपुर रेप केस पर कहा है कि घटना बहुत दुखद है। सरकार उच्च स्तरीय जांच करा रही है। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा। अपराधी चाहे जितने भी पॉवरफुल हों, बचेंगे नहीं। सबकी गिरफ्तारी होगी। हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

UP News : ललितपुर कांड में फालोअर से लेकर SSI तक पूरा थाना लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें : नशे में कथावाचकों से अभद्रता करने वाले पर्यटन अधिकारी निलंबित

प्रियंका ने पूछा-शिकायत लेकर कहां जाएं महिलाएं?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके यूपी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि ’बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां?’ सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ललितपुर जाते समय जालौन में यूपी की कानून व्यवस्था पर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि वह ललितपुर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था बदहाल है। मुख्यमंत्री दावे तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि प्रशासन तंत्र पर उनका नियंत्रण ही नहीं है। अब तो पुलिस वाले ही रेप की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ललितपुर में नाबालिक के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है, वह निंदनीय है। मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : किशोरी से छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो, किया वायरल, मुकदमा दर्ज

सोमवार को चाइल्ड लाइन की टीम को मां ने बताया कि 22 अप्रैल को चंदन, राजभान, हरिशंकर और महेंद्र चौरसिया किशोरी को बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए थे। वहां 3 दिनों तक उसके साथ रेप किया। 25 अप्रैल को पाली कस्बे के थाने में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी की मौसी को बुलाकर उसे सौंप दिया। 27 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बयान के लिए थाने बुलाया। आरोप है कि जहां देर शाम किशोरी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 30 अप्रैल को पुलिस ने उसे फिर थाने बुलाया और लड़की को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। जहां चाइल्ड लाइन को पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी थानाध्यक्ष पाली तिलकधारी सिंह सरोज, चंदन, राजभान, हरिशंकर, महेन्द्र चौरसिया और एक महिला के खिलाफ धारा 363, 376, 376डी, 120बी और पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ एसएसी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी निखिल पाठक ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। निलंबित थाना प्रभारी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं।

UP News : ललितपुर कांड में फालोअर से लेकर SSI तक पूरा थाना लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें : मुंडन संस्कार कराने आई तीन युवतियों समेत गंगा में पांच डूबे

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular